फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Prescribed methods of dealing with emergency situations, training of scout guides organized

गाजीपुर: आपात परिस्थितियों से निपटने के बताए तरीके, स्काउट गाइड का प्रशिक्षण आयोजित

Sat, 06 Mar 2021 07:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Prescribed methods of dealing with emergency situations, training of scout guides organized
गाजीपुर जनपद के मरदह क्षेत्र स्थित नरवर ग्राम सभा स्थित कुंवर इंटर कालेज में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक रुपचंद्र यादव एवं गाइड कैप्टन प्रियंका सिंह ने प्राथमिक उपचार एवं घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, आपदा प्रबंधन के गुर, रस्सी गांठ बांधने के तौर तरीके सिखाए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चतुर्वेदी ने शिविर का निरीक्षण करने के बाद कहा की स्काउट प्रशिक्षण से बच्चे किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। इस प्रशिक्षण से बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना एवं आपसी समरसता बढ़ेगी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार चतुर्वेदी, कालिका यादव, सीताराम यादव, घनश्याम पांडेय, अंगद कुमार, सुदर्शन राम, सुरेंद्र यादव, अविनाश कुमार चतुर्वेदी, विनीत चतुर्वेदी, चंदन कुमार चतुर्वेदी, जयप्रकाश राजभर, चंद्रप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश सिंह, विजयशंकर सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, लालबहादुर सिंह, अजय कुमार, अवधनरायण यादव, सुनील कनौजिया, सुनील यादव, अनिकेत साहनी, किरन श्रीवास्तव, सरिता गौतम, हरिद्वार यादव, संजीव प्रजापति, धनंजय खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed