फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police tops the state in resolving IGRS cases

Ghazipur News: आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में गाजीपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल

Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur police tops the state in resolving IGRS cases
गाजीपुर। आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश की रैकिंग में जनपद पुलिस नवंबर में अव्वल रही है। एसपी डाॅ. ईरज राजा की लगातार निगरानी से नवंबर में 27 थानों में से 23 थाने प्रथम आए हैं। फीडबैक से पता चला है कि पुलिस की कार्रवाई से पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता भी संतुष्ट है। पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल में तैनात कर्मचारियों द्वारा लगातार फीडबैक लिया जाता है। पुलिस मीडिया ग्रुप के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल ( आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को पुलिस समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके समाधान कर रही है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद को नवंबर में पहली रैंक मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में जनपद की कार्रवाई 100 प्रतिशत रही व रैंक प्रथम रही। इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 23 थानों को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए जनपद पुलिस को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत भेजने की ये है प्रक्रिया- जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजी जाती है। सभी थाना प्रभारियों द्वारा जांच आख्या ऑनलाइन दिये गए समय सीमा के अंदर भेजी गई है।
विज्ञापन

इन थानों को मिला प्रदेश में पहला स्थान-गाजीपुर। नवंबर माह में आईजीआरएस निस्तारण में सैदपुर, भुड़कुड़ा, करीमुद्दीनपुर, जमानिया, मोहम्मदाबाद, भांवरकोल, खानपुर, मरदह को पहला स्थान मिला है। वहीं, सादात, करंडा, जंगीपुर, रेवतीपुर, गहमर को शिकायतों के निस्तारण में प्रथम स्थान मिला है। साथ ही बरेसर, महिला थाना, कोतवाली, रामपुर मांझा, दुल्लपुर, कासिमाबाद, शादियाबाद, दिलदारनगर, बहरियाबाद और नगसरहाल्ट थाना को भी पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed