फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Police attached Mukhtar Ansari wife flat worth One crore rupees in Lucknow

गाजीपुर पुलिस की लखनऊ में कार्रवाई: मुख्तार अंसारी की पत्नी का एक करोड़ का फ्लैट कुर्क, गैंग के सदस्यों में हड़कंप

Wed, 04 Aug 2021 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 11:08 PM IST
सार

प्रदेश सरकार मफियाओं और गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में गाजीपुर जिले की नगर कोतवाली की चार सदस्यीय पुलिस टीम सीओ सिटी के नेतृत्व में बुधवार को लखनऊ पहुंची और मुख्तार अंसारी की पत्नी का फ्लैट कुर्क किया।

विज्ञापन
Ghazipur Police attached Mukhtar Ansari wife flat worth One crore rupees  in Lucknow
फ्लैट को कुर्क करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सदर से बाहुबली विधायक और आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी का लखनऊ स्थित एक करोड़ रुपये की लागत का फ्लैट बुधवार को कुर्क करने के साथ जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के लिए गाजीपुर जिले की नगर कोतवाली की चार सदस्यीय पुलिस टीम सीओ सिटी के नेतृत्व में लखनऊ रवाना हुई थी। इस कार्रवाई से मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्यों एवं उनके रिश्तेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार मफियाओं और गिरोह बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मऊ के बाहुबली एवं आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार की नकेल सरकार कसती जा रही है।
विज्ञापन


अवैध एवं बेनामी संपत्ति को कुर्क करने के साथ अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि पर बनाए गए आवास को ध्वस्त करने की कार्रवाई बीते वर्ष 2020 से लगातार की जा रही है। ऐसे में पुलिस की आख्या पर डीएम ने बीते दो अगस्त को गैंगेस्टर एक्ट की धारा के तहत नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख के आवासीय भवन और लखनऊ स्थित एक करोड़ के फ्लैट को कुर्क करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur Police attached Mukhtar Ansari wife flat worth One crore rupees  in Lucknow
विधायक मुख्तार अंसारी और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

इस पर पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी एवं दोनों साले सरजील रजा आतिफ एवं अनवर शहजाद की नगर स्थित सैय्यदबाड़ा में एक करोड़ 18 लाख की बेनामी संपत्ति मुनादी कराकर कुर्क कर ली गई थी। वहीं मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की लखनऊ के मेट्रो टावर पेपर मिल कंपाउंड स्थित एक करोड़ के फ्लैट को गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से कुर्क कर लिया।

इस संबंध में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि गाजीपुर डीएम के आदेश के क्रम में लखनऊ पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम के सहयोग से मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी के लखनऊ के मेट्रो टावर पेपर मिल कंपाउंड स्थित एक करोड़ के फ्लैट को कुर्क कर जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed