फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police arrested criminal Badal injured in encounter

Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश बादल घायल, साथी गिरफ्तार; रंगदारी व धमकी देने का है मामला

Mon, 29 Sep 2025 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Sep 2025 04:21 PM IST
सार

गाजीपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Ghazipur police arrested criminal Badal injured in  encounter
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में कासिमाबाद-मऊ रोड स्थित टोडार तिराहे के पास सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें शातिर अपराधी बादल यादव गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में नामजद अभियुक्त दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत निवासी राजापुर कला और बादल यादव निवासी साद्दोपुर को कासिमाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बादल यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम कासिमाबाद-मऊ रोड स्थित टोडार तिराहे के पास पहुंची। इसी दौरान बादल पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला और घास-सरपत में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बादल के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे सीएचसी कासिमाबाद भेजा गया। बताया कि कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी और उनकी टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन


पूर्व घटना से जुड़ा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 28 सितंबर को शाहबाजपुर निवासी प्रदीप यादव ने थाना कासिमाबाद में तहरीर दी थी कि उसकी जेसीबी मशीन चलवाने को लेकर दिव्यांशु और उसके साथियों ने उससे रंगदारी में 28 हजार रुपये वसूले। इसके बाद लगातार फोन कर एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 27 सितंबर की रात प्रदीप यादव को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी में गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर, पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद सहित 13 के मकानों पर तोड़फोड़
 
अपराधिक इतिहास
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार दिव्यांशु और घायल बादल दोनों के खिलाफ गाजीपुर, बलिया और मऊ जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, रंगदारी, लूट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed