फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur players will shine in Hockey Asian Championship

Ghazipur News: हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जलवा बिखेरेंगे गाजीपुर के खिलाड़ी

Thu, 29 Aug 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur players will shine in Hockey Asian Championship
गाजीपुर। हॉकी एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जनपद के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने करमपुर स्थित मेघबरन सिंह स्टेडियम से अपने कॅरिअर की शुरूआत की थी। स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने बताया कि आठ सितंबर से चीन में हॉकी एशियन चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए बुधवार को भारतीय टीम की घोषणा हुई है, जिसमें राजकुमार पाल और उत्तम सिंह को जगह मिली है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बताया कि राजकुमार पाल हाल ही में हुए ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे और टीम ने कांस्य पदक जीता था। जबकि भारतीय हॉकी जूनियर टीम के कप्तान रह चुके करमपुर के उत्तम सिंह का भी चयन किया गया है। संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि उत्तम सिंह छठी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बंगलूरू, कर्नाटक) में पहली बार 2017 शामिल हुए थे। इसके बाद 8वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप सैफई, 2018 शामिल हुए और रजत पदक जीता था। इसी साल भोपाल में 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वर्ष 2019 में सुल्तान जोहर कप हॉकी प्रतियोगिता में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व एक कप्तान के रूप में किया था। तब देश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वर्ष 2021 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर विश्व कप प्रतियोगिता में भी उत्तम सिंह टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद भी वर्ष 2022 में जकार्ता में आयोजित एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में उत्तम सिंह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य मेडल दिला चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर लोग बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed