फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

ब्राह्मण ही कर सकते हैं सामाजिक परिवर्तन

Mon, 18 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच का चौथा स्थापना दिवस समारोह जल निगम रोड स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण ही सामाजिक परिवर्तन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संत कबीरनगर के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण सिर्फ एक जाति ही नहीं है बल्कि संस्कार, सभ्यता और पूरे विश्व में धर्म को बनाए रखने वाला है। वह अपने सात्विक विचारों के बल पर पूरे देश, दुनिया को एकता के सूत्र में पिरोने वाला समाज है। त्याग, तपस्या एवं सर्वजन के हित में कार्य करना ही हम ब्राह्मणों का धर्म है। उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज की एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी ब्राह्मण एकजुट हुआ है वहां एक जबरदस्त और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहीं हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने एकजुटता का आह्वान किया। ऋषि-मुनि त्याग और तप के बल पर हमेशा सर्वोपरि बने रहे। आज हमें भी अपने भीतर यही भावना विकसित करनी है। आपसी अहं को त्याग कर सेवा और समर्पण से ही हम एक सूत्र में बंधकर रह सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी ब्राह्मणों को अपनी मान, प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए सशक्त होकर रहने की सलाह दी। संचालन भगवती तिवारी ने तथा संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमित तिवारी, जेपी पांडेय, विनीत तिवारी, प्रेम मिश्रा, दीपक उपाध्याय, राजू पांडेय, ज्ञानेंद्र चौबे, अनिल पांडेय, सीपू तिवारी, पंकज दूबे, विवेकानंद पांडेय, बीके त्रिवेदी, गिरधारी पांडेय, विजयशंकर पांडेय, श्रीकांत पांडेय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, विनोद उपाध्याय, अंबिका प्रसाद दुबे, पंकज दुबे, सुधाकर पांडेय, मृत्युंजय मिश्रा, ब्रजभूषण दुबे, दिनेश तिवारी, विनोद मिश्र, अंशू पांडेय, अनिल उपाध्याय, सीपू तिवारी, लकी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र चौबे, दीपक पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed