फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

हत्याकांड का खुलासा: पत्नी, भाई व प्रेमी ने मिलकर की सुभाष की हत्या

Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। पुलिस के लिए सिरदर्द बने सुभाष हत्याकांड की गुत्थी बुधवार को सुलझ गई। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि सुुभाष की हत्या गैरों ने नहीं, उसके अपनों ने की है। हत्या में मृतक की पत्नी, उसका सगा छोटा भाई और गांव का एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सभी ने एक योजना तैयार की और सुभाष को शराब पिलाने के लिए गांव से बाहर बुलाया और नशे में धुत होने के बाद गड़ासे से वार कर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। घटना को अंजाम दे बड़ी चतुराई से पुलिस को तहरीर दी और ग्राम प्रधान को हत्यारोपी बना दिया। पुलिस उसी दिन से ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मोबाइल और सर्विलांस के जरिए हत्यारोपियों तक पुलिस पहुंच सकी। मृतक के छोटे भाई दिनेश राम ने पुलिस को बताया कि मेरा बड़ा भाई सुभाष राम बहुत अधिक शराब पीता था। इस कारण हमारी भाभी उसे पसंद नहीं करती थी और उसका संबंध हमसे हो गया था। इसे कुछ दिन पहले बड़े भाई ने देख लिया था। बाद में हमारी भाभी का संबंध गांव के ही रामजीवन उर्फ टेंपू से भी हो गया था। जिसे हमने देख लिया था। हम लोगों के अवैध संबंध में मेरा बड़ा भाई रोड़ा बन रहा था। इससे उसे रास्ते से हटाने की योजना हम लोगों ने अंदर ही अंदर तैयार कर ली। दिनेश ने यह भी बताया कि गांव के ही फेंकू से हमारा जमीनी विवाद चलता था। जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान उनकी मदद कर रहा था। इस कारण हम प्रधान से रंजिश रखते थे तथा बदला लेना चाहते थे। इसके लिए हमने अपनी भाभी को विश्वास में लेकर प्लान बनाया कि भाई की हत्या कर दें, जिसमें प्रधान को नामजद कर देंगे और प्रधान जेल चला जाएगा तो हम लोगों को जमीन भी मिल जाएगी और तुम रामजीवन के साथ बिना किसी परेशानी के आराम से रहोगी। इस प्लान को मैंने और मेरी भाभी ने रामजीवन को बताया। पहले तो उसने इंकार किया, लेकिन बाद में भाभी के कहने पर तैयार हो गया। दो नवंबर की देर शाम गांव के बाहर मैने एवं रामजीवन ने सुभाष को शराब पीने के लिए बुलाया। मैंने झोले में शराब और गड़ासा रखा था। उस दिन सुभाष को जमकर पिलाया गया, जिससे वह नशे में धुत हो मेढ़ पर सो गया। इसके बाद मैंने रामजीवन को गड़ासा थमा दिया और सुभाष का दोनों हाथ पकड़ लिया। रामजीवन ने गले पर तीन-चार वार कर सुभाष की हत्या कर दी। वारदात के बाद हम लोगों के गड़ासा को कुआ में फेंक दिया और भाभी को सुभाष का काम तमाम होने की जानकारी देने के बाद उसका मोबाइल उसे सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed