फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बीटीसी और डीएलएड की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आज से

Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। बीटीसी प्रशिक्षण 2013-14-15 एवं डीएलएड प्रशिक्षण-2017 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए 12350 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता, पर्यवेक्षक-स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में बीटीसी एवं डीएलएड प्रशिक्षण की परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए बैठक राइफल क्लब के सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने तैनात किए गए सभी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता तथा पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी दशा में नकल नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। अपने तैनाती के केंद्र पर समय से उपस्थित होकर मजिस्ट्रेट के रूप में परीक्षा को सकुशल वातावरण में शुचितापूर्ण, पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराएं। जिले में बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014, 2015 एवं डीएलएड प्रशिक्षण-2017 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 16 नवंबर तक सुबह 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सुचारू एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले को आठ सुपर जोन में विभक्त करते हुए आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 26 पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त तीन सचल दस्ते बनाए गए हैं। पर्यवेक्षक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी के डबल लॉक से प्राप्त करते हुए सील्डबंद पैकेट को केंद्र व्यवस्थापक के सामने निर्धारित समय पर खोलने एवं परीक्षा को संपादित कराए जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील्ड कर के प्रतिदिन प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर को प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed