फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

हंगामे की भेंट चढ़ी धामूपुर की खुली बैठक

Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
दुल्लहपुर। विकासखंड जखनिया के धामूपुर गांव में बुधवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए हुई खुली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इसके चलते कोटे की दुकान का चयन नहीं हो पाया। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारी खानापूर्ति कर वापस लौट गए।
विज्ञापन

राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर धामूपुर के कोटे की दुकान कारवाई के बाद निरस्त कर दी गयी थी। 13 नवंबर को शहीद पार्क धामूपुर में खुली बैठक आयोजित था। कारवाई चल ही रही थी कुछ ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कर दुकान चयन करने की मांग करने लगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कोटे की दुकान के लिए कुल सात लोग मैदान में थे। बैठक में हाथ उठाकर दुकान चयन का कुछ लोगों द्वारा विरोध के चलते तथा बैलेट पेपर से चयन की मांग पर अड़े रहने के बाद दोनों अधिकारी वापस चले गए। बीडीओ जखनिया संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोपनीय मतदान की तैयारी आज नहीं थी। चयन में पारदर्शिता बनी रहे इसलिए अगली बैठक में गोपनीय मतदान कराकर दुकान का चयन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, अनिकेत चौहान, पूर्व प्रधान जगरनाथ राम, सुरेश सिंह, प्रमोद गुप्ता, शिवकुमार धोबी, संतोष कुमार, राजकुमार राजभर एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed