फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

गाजीपुर: 20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए चौकी प्रभारी, एंटी करप्शन टीम ले आई बनारस

Tue, 15 Oct 2019 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर के हंसराजपुर चौकी प्रभारी रामविराज सिंह (लाल शर्ट में) को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम द्वा - फोटो : अमर उजाला
एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की शाम गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर चौकी प्रभारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कटघरा स्थित शिकायतकर्ता के बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम उसके खिलाफ नंदगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसे अपने साथ लेकर वाराणसी चली गई।
विज्ञापन


शादियाबाद थाना क्षेत्र के हरदासपुर काशी गांव निवासी शिवमुनि राम के पुत्र जिला पंचायत सदस्य रुदल कुमार गौतम ने 11 अक्तूबर को वाराणसी जाकर एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि हंसराजपुर चौकी इंचार्ज रामविराज सिंह मारपीट के मामले में मेडिकल में धारा बढ़वाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। न देने पर मामला और उलझाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित से बातचीत करते हुए उसे बताया कि वह चौकी इंचार्ज को रिश्वत देने के लिए निर्धारित स्थान पर बुलाए। इस पर पीड़ित ने चौकी इंचार्ज को कटघरा में स्थित अपनी बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर बुलाया। दुकान से हट कर टीम के सदस्य खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को करीब साढ़े पांच बजे चौकी इंचार्ज सादे वेश में दुकान पर पहुंचा। जैसे ही रुदल कुमार ने रंग लगी दो-दो हजार की दस नोट चौकी इंचार्ज के हाथ में दिया, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे घेर लिया और चौकी इंचार्ज का हाथ पानी से धुलवाया, जिससे नोट में लगा रंग उभर गया। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। टीम चौकी इंचार्ज को वाहन से नंदगंज थाना पर लाई। यहां पर पीड़ित रुदल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट किया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी सुरेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि पीड़ित रुदल की शिकायत पर हंसराजपुर चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

टीम में एसएसआई संतोष कुमार दीक्षित, आरक्षी नरेंद्र सिंह, विजयनारायण प्रधान, सुशील यादव, सुमित कुमार भारती, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी चालक अश्विनी पांडेय शामिल थे। टीम आरोपी चौकी इंचार्ज को लेकर वाराणसी चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed