{"_id":"5d9f35db8ebc3e015d44d3f6","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns488189746","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से नाराज हो विसर्जन जुलूस रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से नाराज हो विसर्जन जुलूस रोका
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास दुर्गा प्रतिमा जुलूस में बुधवार की रात नाचने को लेकर पूजा समिति के लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समिति को लोगों को मारापीटा। इसकी जानकारी होते ही अन्य पूजा समिति के लोगों ने विसर्जन जुलूस को रोक दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जुलूस विसर्जन के लिए आगे बढ़ा।
बुधवार की रात स्थानीय नगर सहित आसपास क्षेत्रों की पूजा समितियों द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान पांडेय मोड़ के पास एक विसर्जन जुलूस में शामिल समिति के युवक रात करीब पौने नौ बजे नाचने के विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इसकी जानकारी होते ही वहां पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों की पिटाई की। इसके बाद विवाद करने वाले युवक वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस द्वारा युवकों की पिटाई की जानकारी होते ही अन्य पूजा समितियों के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने प्रतिमा रखे वाहनों को खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे और पूजा समितियों के लोगों को समझाया-बुझाया। इसके बाद प्रतिमा जुलूस विसर्जन के लिए रवाना हुआ। देर रात प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य संपन्न हुआ। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे। उन्हें शांत कराने में पुलिस से नोंक-झोंक हुई थी। समिति के सदस्यों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। विसर्जन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।