फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

Thu, 10 Oct 2019 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मुहल्ला के पास बुधवार की देर रात पिकअप की टक्कर से किसान की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने वाहन सहित चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के राजपुर पोखरा मुहल्ला निवासी किसान महेंद्र राम (58) बुधवार की देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित मशीन (डेरा) पर गया था। रात करीब दस बजे वह वहां से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान जुनेदपुर मुहल्ला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमानिया से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और चालक सहित वाहन को पकड़ लिया तथा पुलिस को और परिवार वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। पुलिस ने चालक, वाहन के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। रात के सन्नाटा में उनकी चीख-पुकार गूंजने लगी। मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार चालक चंदौली जिले के धीना थाना अंतर्गत लखईपुर गांव निवासी ओसियार बिंद है। मृतक के भाई मोहन राम की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed