फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 10 Oct 2019 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
बारा। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में स्थित भकना गंगा घाट पर बुधवार की सुबह नहाते समय डूब रहे चार किशोरों में तीन को मल्लाहों ने बचा लिया, जबकि एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बारा गांव के पश्चिम मोहल्ला टीबी रोड स्थित नई आबादी निवासी मोहम्मद सईद राईन का 13 वर्षीय पुत्र सदरे आलम राईन अपने तीन किशोर साथियों के साथ सुबह करीब दस बजे गांव के भकना गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था। बाढ़ की वजह से गंगा के जलस्तर में अभी भी वृद्धि बनी हुई है। चारों किशोरों ने नहाने के लिए घाट के ऊंचाई से गंगा में छंलाग लगाया। पानी अधिक होने से बहने लगे। उनका शोर सुन वहां मौजूद मल्लाहों सहित अन्य लोग किशोरों को बचाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने तीन किशोरों को बचा लिया, लेकिन सदरे आलम की डूब गया। जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ही दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आधा घंटा बाद सदरे के शव को बरामद किया। शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। लोग शव लेकर घर आए। मृतक की मां जैबुन निशा रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। उसके पिता मो. सईद राईन गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करके परिवार का पालन-पोषण करते है। परिजनों की माने तो सदरे आलम इससे पूर्व कभी गंगा में नहाने के लिए नहीं गया था। सुबह नाश्ता के लिए ऑमलेट बनाया और खुद खाने के साथ अपनी मां को भी खिलाया। उसके बाद पड़ोस के लड़कों के साथ गंगा में नहाने के लिए चला गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना या तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed