{"_id":"5d8cfd588ebc3e93d84480d5","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns486039353","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुआ करें, दुर्गा पूजा में सही-सलामत रहे जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुआ करें, दुर्गा पूजा में सही-सलामत रहे जर्जर तार
विज्ञापन
गाजीपुर। दुआ करें कि दुर्गा पूजा के दौरान नगर के विभिन्न मुहल्लों में विभाग की ओर से दौड़ाए गए विद्युत तार सही-सलामत रहें क्योंकि इन तारों के लिए नीचे से होकर सैकड़ों भक्त विभिन्न पूजा पंडालों में देवी का दर्शन करने के लिए गुजरेंगे। दुर्गा पूजा में विद्युत लोड भी काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में यदि जर्जर तारों ने दगा दिया तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना इंकार नहीं किया जा सकता है। खास बात यह है कि खतरे की इस संभावना को लेकर विभागीय अधिकारी पूरी तरह से बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
विद्युत विभाग की तरफ से नगर के सैकड़ों इलाकों में इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत तार दौड़ाया गया है। वर्तमान समय में कई सड़कों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार पूरी से जर्जर हो गए है। इनकी हालत यह है देखते से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह अब-तब टूटकर गिर जाएंगे। नगर के लाल दरवाजा, प्रकाश टाकीज, स्टीमर घाट, चीतनाथ घाट, महुआ बाग, टाउन हाल सहित अन्य मुहल्लों में दौड़ाए गए तारों की हालत खस्ताहाल है। कई स्थानों तारों को एक-दूसरे से सटने के लिए बांधी गई फट्ठी टूट गई है, जिससे तार एक-दूसरे से सटने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। नगर में विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। अधिकांश मुहल्लों में पूजा कमेटियों द्वारा पंडाल बनाकर उसमें देवी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। लगातार तीन दिनों तक पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सैकड़ों लोग तारों विद्युत तारों के नीचे से होकर देवी का दर्शन करने के लिए पंडालों पर जाते हैं। पंडालों के साथ ही मार्ग पर काफी दूर तक बिजली का सजावट की जाती है। इससे विद्युत का काफी लोड बढ़ जाता है। ऐसे में जर्जर तारों के टूटकर गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि पूजा के दौरान जर्जर तारों ने दगा दिया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खास बात यह है कि विभाग भी यह बात अच्छी तरह से जानता है कि कई इलाकों में तारों की स्थिति नासाज है और वह कभी भी धोखा दे सकते है। बावजूद इसके उन्हें बदलने को लेकर गंभीर नहीं है। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि शायद विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।
यह बात मेरे संज्ञान में है कि नगर क्षेत्र के कई इलाकों के तार जर्जर हो गए हैं। इन्हें बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। पास होते ही तारों को बदलने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए ढीले तारों को टाइट कराने के साथ ही तार आपस में न सटे, इसके लिए फट्टी बंधवाने का कार्य कराया जाएगा। - आदित्य कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
कई पूजा पंडालों पर भी मंडरा रहा खतरा
गाजीपुर। नगर के टेढ़ीबाजार, वंशीबाजार सहित अन्य मुहल्ला में दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे पंडाल के ऊपर से हाईटेंशन और एलटी विद्युत तार दौड़ रहा है। इसके साथ ही तमाम पंडाल ऐसे भी हैं, जिसके काफी करीब से बिजली का तार गुजर रहा है। ऐसे में दुर्घटना में संभावना बनी हुई। तार टूटकर गिरने या शार्ट सर्किट होने पर निकलने वाली चिंगारी से आग लगने का संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अधिशासी अभियंता द्वितीय आदित्य कुमार पांडेय ने बताया कि पूजा कमेटी के लोगों को इस बात से अवगत कराया गया है कि वह तार के नीचे या काफी करीब पंडाल का निर्माण न करे। यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार खुद पूजा कमेटी के लोग होंगे।
पेड़ की टहनियों से घिरा है विद्युत तार
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के कई इलाकों में हाईटेंशन और एलटी तार पेड़ की पत्तियों और टहनियों से घिरा हुआ है। तेज हवा चलने पर टहनियों के हिलने से तार आपस में सट जाते हैं, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टूटकर गिर जाते हैं। इसके साथ ही बारिश होने पर भीगे पत्तियों के तार से सटने की वजह से लाइन ट्रिप हो जाती है, जो बार-बार चालू करने पर भी ट्रिप होती रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। नगर के नौकापुरा कालोनी के पास एलटी तार पूरी तरह से पेड़ की टहनियों से घिरा हुआ है। हवा चलने पर तार तेजी से हिलने लगता है, जिससे तार टूटकर गिरने की संभावना से लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। कालोनीवासी सेचू राय पप्पू, मनीष, प्रमोद, विवेकानंद आदि ने बताया कि पेड़ से घिरने की वजह से कई बार टूटकर गिर चुका है। कई बार कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन वह टहनियों को काटकर तार से हटाने का कार्य नहीं कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।