फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

इंजन फेल होने से सवा घंटे खड़ी रही पटना मथुरा एक्सप्रेस

Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
इंजन फेल होने से सवा घंटे खड़ी रही पटना मथुरा एक्स.
विज्ञापन

महानंदा , पुणे पटना, कामाख्या धाम और दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन रहा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
दिलदारनगर। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की आधी रात में करीब साढ़े बारह बजे डाउन मथुरा-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन मुख्य लाइन पर खड़ी हो गई। बाद में दूसरा इंजन मंगा कर गाड़ी से जोड़ उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस बीच करीब सवा घंटे तक परिचालन बाधित रहा।

दिलदारनगर से पटना को जा रही मथुरा-पटना एक्सप्रेस जैसे ही भदौरा स्टेशन के पास पहुंची कि अचानक इंजन फेल हो गया। ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। कुछ देर तक चालक उसे ठीक करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब नहीं हुआ तो उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर तथा दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी। इसके बाद दिलदारनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को मौके पर भेजा गया। उधर पटना-मथुरा एक्सप्रेस को रात में 01: 45 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच करीब सवा घंटे तक परिचालन बंद रहा। इससे अन्य स्टेशनों पर तथा रेड लाइन सिग्नलों पर महानंदा एक्सप्रेस, पुणे पटना एक्सप्रेस, कामाख्या धाम एक्सप्रेस, दिल्ली- पटना राजधानी एक्सप्रेस इत्यादि खड़ी रही। इस संबंध में परिचालन निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मथुरा-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से सवा घंटा तक डाउन लाइन का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed