फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया

Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा सदर की ओर से कन्नौज में महिला लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार एवं अन्य लेखपालों पर जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में तहसील मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने दोषी अधिवक्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि लेखपालों के विरुद्ध दर्ज फर्जी एफआईआर निरस्त किया जाए। कन्नौज के जिलाधिकारी का स्थानांतरण तत्काल किया जाए। आत्मरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस चाहने वाले प्रदेश के इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस उपजिलाधिकारी की संस्तुति पर जारी किया जाए। सभा में रामलखन राम, विजय श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, मुकुंद राय, करुणाकांत शुक्ला, प्रहलाद यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अध्यक्ष उदयप्रताप यादव एवं संचालन मंत्री रमेश राम ने किया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार उ.प्र. लेखपाल संघ के आह्वान पर सैदपुर तहसील इकाई के लेखपालों ने कार्यालय के सामने धरना दिया। तहसील के कार्यो का बहिष्कार कर धरना देते हुए लेखपालों ने वहां के अधिवक्ताओं की गतिविधियों की निंदा करते हुए दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर सैदपुर तहसील इकाई के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ऋषिकेश, नरेंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, सुधाकर पांडेय, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र, लालता प्रसाद, मनीष यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार लेखपालों ने कन्नौज में साथी लेखपालों के साथ हुई घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष शिवाजी यादव, जीतलाल चौधरी, पवन कुमार, अमरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सुधांशु प्रकाश आदि लेखपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed