Cyber Crime: फर्जी वेबसाइट से गाजीपुर के 500 से ज्यादा लोगों से साइबर ठगी, सरकारी कर्मचारी भी हुए शिकार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में साइबर जालसाजों का हौसला इस कदर बुलंद है कि फर्जी वेबसाइट से 500 से ज्यादा लोगों से ठगी की। हैरान करने वाली बात है कि 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी ठगी के शिकार हुए हैं।
विस्तार
गाजीपुर जनपद में 500 से अधिक लोग फर्जी (फिशिंग) वेबसाइट के चक्कर में एक करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए हैं। यह वेबसाइट स्टार लिंक कंपनी ने नाम पर बनाई गई थी। इस वेबसाइट में मऊ समेत अन्य जनपदों के लोग भी ठगी के शिकार हुए। इनमें 40-45 फीसदी सरकारी कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, अब वेबसाइट बंद होने पर सभी को ठगी का अहसास हुआ है।
कुछ ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कुछ ने कम धनराशि और भागदौड़ के चलते थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मरदह निवासी राहुल ने बताया कि ठगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे, जिसके माध्यम से लोगों को जोड़ा जाता। वह जिस ग्रुप में सदस्य हैं, उसमें 865 लोग हैं। इसमें मऊ सहित आसपास के भी जिले के लोग शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी पुलिस का एक्शन: लॉटरी के अड्डे पर छापेमारी कर संचालक समेत नौ को किया गिरफ्तार, पढ़ें- क्राइम की खबरें
इस ग्रुप में एक व्यक्ति एक हजार रुपये निवेश पर सदस्य बनता था। एक व्यक्ति एक से अधिक रजिस्ट्रेशन करा सकता था। कंपनी हर दिन एक लिंक भेजती थी। इसे क्लिक करने पर लोगों को हर दिन अलग से एक रुपये से 70 रुपये तक बोनस मिलता था। 6 माह से यह खेल चल रहा था।पिछले सप्ताह ने कंपनी ने नई स्कीम निकाली। एक हजार रुपये निवेश करने पर कंपनी ने एक सप्ताह में 1500 रुपये देने का लालच दिया। 2 हजार रुपये जमा करने पर सप्ताह में सात से 8 हजार रुपये देने का वादा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.