फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Meena forums will be formed in primary schools too, one third of the total members will be boys

गाजीपुरः प्राथमिक विद्यालयों में भी होगा मीना मंचों का गठन, कुल सदस्यों में एक तिहाई बालक होंगे

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Meena forums will be formed in primary schools too, one third of the total members will be boys
बालिकाओं में नेतृत्व और अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ाने एवं उनमें विभिन्न कौशलों को विकसित करने के लिए मीना मंच की भूमिका महत्वपूर्ण है। विगत वर्षों में इन मंचों के माध्यम से बालिकाओं में न केवल जागरूकता आई है, बल्कि विद्यालय स्तर के आयोजनों में उनकी सहभागिता बढ़ी है। इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए इस बार उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में भी मीना मंचों का गठन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में वर्तमान समय में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कक्षा-तीन से पांच तक के बच्चों को जागरूक करने एवं अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष सभी प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाना है। प्राथमिक स्तर पर मीना मंच के बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार एवं आत्मरक्षा के मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी मीना मंच का गठन किया जाना है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-तीन से पांच तक के बच्चे और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 11-18 वर्ष आयु की ऐसी सभी बालिकाएं मीना मंच की सदस्य होंगी, जो स्कूल जाती हैं। मीना मंच के कुल सदस्यों में एक तिहाई सदस्य बालक होंगे। मंच के सभी सदस्यों में से पांच बच्चों की कार्यकारिणी समिति गठित की जाएगी। इनमें एक अध्यक्ष, एक सचिव, एक कोषाध्यक्ष और दो सदस्य होंगे। समिति का चुनाव मीना मंच की खुली बैठक में किया जाएगा। समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि इस बार प्राथमिक विद्यालयों में भी मीना मंच का गठन किया जाएगा। जल्द सभी विद्यालयों में मंच के गठन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed