फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Manbad youths vandalized the trauma center, took many people into custody and left the police after instructions

गाजीपुरः मनबढ़ युवकों ने ट्रामा सेंटर में की तोड़फोड़, कई लोगों को हिरासत में लेकर हिदायत के बाद पुलिस ने छोड़ा

Wed, 18 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Manbad youths vandalized the trauma center, took many people into custody and left the police after instructions
मुहम्मदाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए बुधवार को जुटी लाभार्थियों की भीड़ के समय मनबढ़ युवकों ने धक्का देकर ट्रामा सेंटर के मुख्य दरवाजे पर लगे शीशे को तोड़ दिया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर हिदायत के बाद छोड़ा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लोग ट्रामा सेंटर गेट पर आधार कार्ड जमा करने एवं पहले अपना टीकाकरण कराने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसी में कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने मुख्य गेट के दरवाजे में लगे शीशे को धक्का देकर तोड़ दिया। शीशा के टूटते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। टीकाकरण स्थल पर ड्यूटी में तैनात सिपाहियों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। पुलिस कुछ युवकों को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर कोतवाली ले आई। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई लिखित सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed