फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Crime: Objectionable photos of girl students were shown on video calls, a girl student and a student

Ghazipur Crime: वीडियो कॉल से दिखाई जाती थी छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो, एक छात्रा और छात्र निलंबित

Fri, 11 Aug 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Aug 2023 05:41 PM IST
सार

कॉलेज की करीब 18 से 20 छात्राओं ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा अपने एक सीनियर छात्र से बातचीत करती है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल पर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीर दिखाती है।

विज्ञापन
Ghazipur Crime: Objectionable photos of girl students were shown on video calls, a girl student and a student
अश्लील वीडियो

विस्तार

होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में एक समुदाय की पढ़ने वाली एक छात्रा और एक छात्र द्वारा छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। घिनौने कृत्य की जानकारी होते ही आनन-फानन कॉलेज प्रशासन ने दोनों को छह माह के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Azamgarh Crime: यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लुधियाना में छिपा था एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार
विज्ञापन


कॉलेज की करीब 18 से 20 छात्राओं ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा, द्वितीय वर्ष के एक छात्र से बातचीत करती है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल से गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीर दिखाती है। यही नहीं छात्राओं की निजी जानकारी भी भेजती है। आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाकर भेजती है। बात न मानने पर फोन पर धमकियां भी देती थी। ऐसे में कक्षा की सभी छात्राएं तनाव में हैं और असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर हुई कॉलेज प्रशासन की जांच में आरोप सही मिला। आनन-फानन कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र और छात्रा को छह माह के लिए निलंबित कर दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य बीएन सहानी ने बताया कि छात्राओं द्वारा शिकायत करने पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। छात्र और छात्रा को छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के अभिभावक को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed