फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur BJP Leader death by police beaten elder brother said that justice not served by police

Ghazipur News: मृत भाजपा कार्यकर्ता के बड़े भाई का दर्द, बोला- नहीं चाहिए हमदर्दी, अब न्याय नहीं मिलने वाला

Sat, 13 Sep 2025 02:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में पुलिस के लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता की मौत का मामला थम नहीं रहा। मृतक के बड़े भाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा कि अब न्याय नहीं मिलने वाला है। 

विज्ञापन
Ghazipur BJP Leader death by police beaten elder brother said that justice not served by police
मृतक का बड़ा भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज में घायल दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय का दर्द शनिवार को उभरकर सामने आया। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल हो रहे बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय के बयान में वह साफ कह रहे हैं कि अब न्याय नहीं मिलने वाला है। 

विज्ञापन


सरकार कितना न्याय दिलाएगी समझ में आ गया है। कहा कि प्रशासन से मिला 10 लाख रुपये वह वापस करने को राजी हैं, किसी की हमदर्दी नहीं चाहिए। आज मेरे साथ हुआ है कल किसी और पर होगा। लोग आ रहे हैं, बस मामले को रफा-दफा करने के लिए। 
विज्ञापन


मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि जो भी मेरी परिस्थिति है, माता- पिता को लेकर उसमें ही ठीक हैं। अब किसी की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब तक क्या न्याय दिलाया और कितना दिलाएगी, यह तो समझ में आ गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास न एफआईआर की कॉपी है और न ही मैं जानता हूं। किसने एफआईआर लिखा और कौन क्या किया। इसमें सब लोगों की मिली भगत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई: रिश्वतखोरी में बीएचयू के लिपिक को पांच साल की कैद, एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना

शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि बस लोग आ रहे हैं, इस मामले को रफादफा करने के चक्कर में। जब कहा जा रहा है कि छोटे भाई सियाराम की मौत हार्ट अटैक से हुई है तो पैसा किस बता का, क्या होगा पैसा। दस लाख जो प्रशासन ने दिया है, वह पैसा वापस करने को राजी हूं, मुझे नहीं चाहिए। किसी आर्थिक मदद ही नहीं हमदर्दी भी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब मिली भगत और साजिश है। किसी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed