फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur-Bharauli road remained blocked for 15 hours

Ghazipur News: ट्रक में घुसी बोलेरो, गाजीपुर-भरौली मार्ग 15 घंटे रहा जाम

Sun, 08 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur-Bharauli road remained blocked for 15 hours
उतरौली चट्टी के पास एनएच-124सी पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
भांवरकोल। गाजीपुर - भरौली मार्ग इन दिनों परेशानी का सबब बना। प्रतिदिन इस मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सजना गांव के पास धान लदे ट्रक में बोलेरो पीछे से घुस गई, जिससे दूसरे दिन शनिवार की दोपहर दो बजे तक दोनों तरफ मार्ग पर तीन से चार किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। स्थिति यह थी कि पैदल चलना मुश्किल हो गया था। पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद दोपहर दो बजे के बाद वाहन धीरे- धीरे रेंगते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

इधर, हादसे में घायल दो लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि वीरपुर गांव से एक बोलेरो सात लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलिया के भरौली गए थे। तिलकोत्सव से बोलेरो से लौटते समय रात करीब 11 बजे सजना गांव के पास धान लदे ट्रक में पीछे से बोलोरो घुस गई। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक छोटेलाल और विक्रम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग। हालत गंभीर होने पर विक्रम चौधरी को डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सजना से लेकर पतालगंगा और दूसरी तरफ भी चार किमी तक जाम लग गई। दूसरे सुबह होते ही वाहनों की कतार और भी लंबी हो गई। ऐसे में छात्र- छात्राओं, कर्मचारियों और बक्सर ट्रेन पकड़ने के लिए जाने वाले यात्रियों को बसों से उतरकर पैदल ही तीन से चार किमी जाने के बाद दूसरे छोटे वाहनों को पकड़कर गंतत्वय के लिए रवाना होना पड़ा। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि दोनों वाहनों के मालिकों से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी। वाहनों को धीरे- धीरे गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है। जगह- जगह पुलिस टीम लगी है, जिससे मार्ग के आवागमन को सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed