{"_id":"698f75c9745514ff3102a0a7","slug":"ghazipur-bharauli-road-jammed-for-27-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-147194-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गाजीपुर-भरौली मार्ग पर 27 घंटे से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गाजीपुर-भरौली मार्ग पर 27 घंटे से जाम
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मच्छटी चट्टी के पास लगा जाम। संवाद
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मच्छटी पुलिस चौकी के पास एनएच- 31 पर बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे बालू लदे ट्रेलर का टूटा गुल्ला दूसरे शुक्रवार को भी ठीक न हो सका, जिससे मार्ग पर 27 घंटे तक मार्ग के दोनों तरफ पांच से छह किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। ऐसे में भरौली व भांवरकोल जाने वाले लोगों को लिंक मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं कामकाजी लोगों, छात्रों और आसपास के गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि बिहार से बालू लादकर आ रहे ट्रेलर का गुल्ला अचानक टूट गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। देखते ही देखते पांच से छह किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मिस्त्री को बुलवाकर ट्रेलर के टूटे गुल्ले के मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थिति यह है कि 27 घंटे से जाम जस का तस बना हुआ। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि जब तक ट्रेलर को दुरुस्त कराकर निकाला नहीं जाएगा, तब- तक यहीं स्थिति रहेगी। इधर अधिकांश वाहन बक्सर और यादव मोड़ होकर कर्मनाशा पार कर बारा होते हुए शहर की तरफ जा रहे हैं।