फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur became the overall champion by winning 14 medals including two gold medals.

Ghazipur News: दो स्वर्ण समेत 14 पदक जीतकर गाजीपुर ओवरआॅल चैंपियन बना

Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ghazipur became the overall champion by winning 14 medals including two gold medals.
मुजफ्फरपुर के सोरम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी - फोटो : 1
जमानिया। उत्तर प्रदेश जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई है। मुजफ्फरनगर के सोरम में 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में जिले ने कुल 14 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इनमें 2 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन का ही नतीजा रहा कि जिले के चार खिलाड़ियों रणविजय यादव, भावना सिंह, खुशी श्रीवास्तव और रोहित कुमार का चयन आगामी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने बताया कि टीम का नेतृत्व करने के लिए कोच संदीप सिंह का चयन होना जिले के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगाते हुए जिले के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रिकर्व मिक्स टीम में शैलेंद्र कुमार और भावना सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर गाजीपुर का नाम प्रदेश भर में रोशन किया। इंडियन राउंड में रणविजय यादव ने रजत पदक हासिल किया, जबकि अंजली कुमारी ने 40 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता। इंडियन राउंड टीम में रणविजय यादव, कुनाल सिंह, अनमोल यादव और विजय यादव की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग की मिक्स टीम स्पर्धा में रणविजय यादव और अंजली ने भी रजत पदक हासिल किया। रिकर्व बालक वर्ग में रोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय चयन सुनिश्चित किया। बालिका वर्ग में भावना सिंह ने दूसरा स्थान पाया, जबकि खुशी श्रीवास्तव चौथे स्थान पर रहीं। दोनों का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ। रिकर्व टीम इवेंट में शैलेंद्र कुमार, अमन सिंह यादव, आशीष तिवारी और विश्वजीत यादव की टीम ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत रिकर्व बालिका वर्ग में खुशी श्रीवास्तव ने रजत और भावना सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। कंपाउंड बालक वर्ग में विशाल यादव ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। संदीप सिंह 22 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी यूपी टीम को कोच के रूप में मार्गदर्शन देंगे। मुख्य कोच सतीश दुबे ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed