फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur ANTF and police arrested smuggler with heroin worth ₹90 lakh

शौक पूरे करने के लिए बना तस्कर: बक्सर से 90 लाख का हेरोइन लेकर पहुंचा गाजीपुर, डिलीवरी से पहले दबोचा गया

Wed, 02 Sep 2026 04:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 04:05 PM IST
सार

बक्सर से 90 लाख की 458 ग्राम हेरोइन लेकर एक तस्कर गाजीपुर पहुंचा। इस दौरान डिलीवरी से पहले दबोचा गया। हेरोइन के खेप की सप्लाई रकसहां में होनी थी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में बिहार कनेक्शन का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Ghazipur ANTF and police arrested smuggler with heroin worth ₹90 lakh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बक्सर से हेरोइन की खेप लेकर गाजीपुर पहुंचे तस्कर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने मंगलवार की देर शाम डिलीवरी से पहले दबोच लिया। उसके कब्जे से 458 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह हेरोइन बक्सर से लेकर आया था और इसकी खेप दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहां निवासी मो. सैफ को पहुंचानी थी।

विज्ञापन


एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि टीम को मंगलवार को तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ वायरलेस चौराहे से जमानियां की ओर जाने वाले मार्ग पर बहुअरा मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 458 ग्राम हेरोइन के अलावा नकद 120 रुपये बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बहुअरा निवासी मो. अकलीम खां (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में अकलीम ने बताया कि वह बक्सर से हेरोइन लेकर आया था। थाना प्रभारी के अनुसार, वह इसे रकसहां निवासी मो. सैफ को देने जा रहा था। पुलिस ने अकलीम के खिलाफ दिलदारनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। एएनटीएफ और पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसे हेरोइन की खेप पहुंचाई जानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी से पहले गिरफ्तारी ने खोली कड़ी
एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि अकलीम की गिरफ्तारी से पुलिस को हेरोइन की सप्लाई के एक कनेक्शन का पता चला है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि बक्सर से खेप किसके जरिए पहुंची और गाजीपुर में इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी के बताए लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
 
शौक पूरा करने को करता था तस्करी
एएनटीएफ थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए वह मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल हुआ था। हालांकि, पुलिस अब उसके इस बयान के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। ऐसे में पूछताछ के आधार पर बिहार से गाजीपुर तक फैले सप्लाई नेटवर्क की अन्य कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed