फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Anjali Dubey topped the debate competition, students took out a rally

गाजीपुरः वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजली दूबे रहीं अव्वल, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

Tue, 14 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Anjali Dubey topped the debate competition, students took out a rally
गाजीपुर के लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव काय्रक्रम का शुभारंभ मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर किया। इस मौके पर चित्रकला, पर्यावरण पर निबंध लेख, वाद-विवाद, गंगा क्विज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद में अंजली दूबे प्रथम, अंजली विश्वकर्मा द्वितीय एवं वंशिका पांडेय को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह के दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने गंगा वंदना, स्वागत गान एवं नारी सशक्तीकरण पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रिंसिपल सिस्टर एलफोंसा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखने के लिए पहले मन की गंगा को निर्मल रखना जरूरी है। इस मौके पर हुई निबंध प्रतियोगिता में दीप्ति यादव प्रथम, अनिल यादव एवं साहिल संयुक्त रूप से द्वितीय, अपर्णा सिंह चौहान तृतीय, चित्रकला में अस्मिता सिंह एवं अपराजिता सिंह संयुक्त रूप से पहले, आकांक्षा शर्मा दूसरे एवं अंजू कुशवाहा तीसरे और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लूदर्स कान्वेंट प्रथम, नंद किशोर सिंह इंटर कॉलेज द्वितीय और एमएमएसवी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोरमा राय एवं श्वेता राय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed