{"_id":"6113ce088ebc3e6eb66a1ef6","slug":"ghazipur-angry-people-blocked-the-death-of-a-woman-due-to-current-electricity-was-flowing-in-the-wire-surrounding-the-banana-field-ghazipur-news-vns6054635185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः करंट से महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, केले के खेते में घेरे तार में प्रवाहित हो रही थी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः करंट से महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, केले के खेते में घेरे तार में प्रवाहित हो रही थी बिजली
विज्ञापन
राजबरत देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव के सिवान में बुधवार को केले के खेत में घास काटने गई महिला की करंट से मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंधारीपुर गांव के सामने ढढनी-सुहवल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। खेत मालिक ने मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
ढढनी भानमल राय स्थित खेत में केला का पौधा लगाया गया है। इसकी रखवाली अंधारीपुर गांव निवासी राजबरत देवी (30) के परिजनों द्वारा की जाती है। बेसहारा पशुओं से केले को सुरक्षित रखने के लिए चारों तरफ तार द्वारा घेरा है जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह राजबरत देवी भोजन के बाद डेरे पर घास काटने के लिए पहुंची। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद कराकर परिजन शव लेकर घर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन मुआवजे की मांग को लेकर ढढनी-सुहवल मार्ग पर शव रखकर दोपहर एक बजे जाम लगा दिए।
सूचना पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, नगसर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जाम समाप्त करने की अपील की। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद पहुंचे खेत मालिक ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया तो अपराह्न तीन बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
राजबरत देवी का मायका जंगीपुर थाना के बघोल गांव में हैं। उनके दो पुत्र अखिलेश और अनुज हैं। पति अन्य प्रांत में रहकर नौकरी करते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि खेत मालिक के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।