फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: Angry people blocked the death of a woman due to current, electricity was flowing in the wire surrounding the banana field

गाजीपुरः करंट से महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, केले के खेते में घेरे तार में प्रवाहित हो रही थी बिजली

Wed, 11 Aug 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: Angry people blocked the death of a woman due to current, electricity was flowing in the wire surrounding the banana field
राजबरत देवी (फाइल फोटो) - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय गांव के सिवान में बुधवार को केले के खेत में घास काटने गई महिला की करंट से मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर अंधारीपुर गांव के सामने ढढनी-सुहवल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। खेत मालिक ने मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ढढनी भानमल राय स्थित खेत में केला का पौधा लगाया गया है। इसकी रखवाली अंधारीपुर गांव निवासी राजबरत देवी (30) के परिजनों द्वारा की जाती है। बेसहारा पशुओं से केले को सुरक्षित रखने के लिए चारों तरफ तार द्वारा घेरा है जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि रोज की तरह राजबरत देवी भोजन के बाद डेरे पर घास काटने के लिए पहुंची। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद कराकर परिजन शव लेकर घर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन मुआवजे की मांग को लेकर ढढनी-सुहवल मार्ग पर शव रखकर दोपहर एक बजे जाम लगा दिए।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, नगसर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जाम समाप्त करने की अपील की। ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद पहुंचे खेत मालिक ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया तो अपराह्न तीन बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबरत देवी का मायका जंगीपुर थाना के बघोल गांव में हैं। उनके दो पुत्र अखिलेश और अनुज हैं। पति अन्य प्रांत में रहकर नौकरी करते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि खेत मालिक के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed