फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: After visiting the flood affected areas, the former minister came to know about the condition of the people, distributed relief materials

गाजीपुरः बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पूर्व मंत्री ने जाना लोगों का हाल, राहत सामग्री का किया वितरण

Wed, 11 Aug 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: After visiting the flood affected areas, the former minister came to know about the condition of the people, distributed relief materials
सब्बलपुर बांड में बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट देते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा के कहर से गाजीपुर में जमानिया नगर के निचले हिस्से सहित तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर हो गया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों सब्बलपुर बांड़, रघुनाथ बांड़, जीवपुर बांड़, मलसा बांड़, देवरिया स्थित बाढ़ राहत शिविर, जीवपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर लोगों का हाल जाना। इस दौरान लंच पैकेट, बिस्कुट, टोस्ट आदि का वितरण कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांड़ इलाका बाढ़ की त्रासदी से ज्यादा प्रभावित होता है। बाढ़ में लोगों के सपने और घर दोनों ही डूब जाते हैं। अरबों रुपये का नुकसान होता है। गंगा के रौद्र रूप से तबाह हुए बाढ़ प्रभावित किसानों की वेदना को सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो चुकी फसलों एवं बर्बाद हो चुके घर-गृहस्थी के कारण लोग काफी परेशान हैं। बाढ़ के कारण परेशान पशुधन को बचाना पशुपालकों के सामने बड़ी चुनौती है। हरा चारा नष्ट हो चुका है तथा भूसा भीग गया ऐसे में पशुओं को चारा आदि की व्यवस्था प्रशासन को तत्काल करना चाहिए ताकि बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। पूर्व मंत्री ने उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों को शीघ्र मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा के विस क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, जज यादव, राहुलराज सिंह, रामचीज यादव, शंभू यादव, तौकीर खां, मनोज यादव, लोहा यादव, बिहारी यादव, प्रभुराम, पंकज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed