फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur administration given gift to sailor as boat who save newborn baby girl found floating in box in ganga

गाजीपुर: जिस नाविक ने गंगा में मिली नवजात की बचाई थी जान, उसे प्रशासन ने दिया बड़ा इनाम, पूरे परिवार में हर्ष

Sun, 19 Sep 2021 06:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Sep 2021 06:09 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में ददरी घाट पर गंगा में तैरते लकड़ी के बॉक्स में 21 दिन की बच्ची मिली थी। जिसे मल्लाह ने बचाया था और पुलिस को सूचना दी थी। मुख्यमंत्री ने मल्लाह के इस नेक कार्य की सराहना की थी। इस दौरान मल्लाह के घर तक आने-जाने के लिए मार्ग और नाव उपलब्ध कराने की घोषण की थी।

विज्ञापन
Ghazipur administration given gift to sailor as boat who save newborn baby girl found floating in box in ganga
डीएम ने मल्लाह को दी नाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के ददरी घाट के पास गंगा में तैरते बॉक्स में तीन माह पूर्व चुनरी में लिपटी मिली 21 दिन की नवजात बच्ची को गुल्लू मल्लाह ने गंगा में कूदकर बाहर निकाला था। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के पालन पोषण का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने के साथ मल्लाह के इस नेक कार्य की सराहना की थी। इस दौरान मल्लाह के घर तक आने-जाने के लिए मार्ग और नाव उपलब्ध कराने की घोषण की थी। रविवार को एडीएम (भू/रा) और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नाव भी सुपुर्द कर दी। 

विज्ञापन


बीते 15 जून को ददरीघाट निवासी गुल्लू मल्लाह घाट पर थे। कुछ लोगों ने बताया कि एक बॉक्स बहता हुआ जा रहा है और उसमें से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। यह सुनकर गुल्लू मल्लाह गंगा में कूद पड़े थे और बॉक्स को पानी से बाहर लाया था। जब बॉक्स को खोला तो एक बच्ची रो रही थी। उसे चुनरी में लपेटा गया था।
विज्ञापन


साथ ही बॉक्स में मां दुर्गा के चित्र के साथ पत्र भी था, जिस पर लिखा था- मां गंगा, आपको कन्यादान कर रही हूं। साथ ही बच्ची का जन्मदिन 25 मई 2021 दर्ज था। गुल्लू बच्ची को अपने घर लेकर आया और मां गंगा का आर्शीवाद कहकर अपनाना चाहता था, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur administration given gift to sailor as boat who save newborn baby girl found floating in box in ganga

 

इधर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के लालन-पालन का खर्च सरकार द्वारा उठाने के साथ नाविक की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था। डीएम मंगला प्रसाद ने गुल्लू से मुलाकात कर उसके नेक कार्य की सराहना की थी। साथ ही घर जाने के लिए मार्ग और नाव उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

Ghazipur administration given gift to sailor as boat who save newborn baby girl found floating in box in ganga

इधर बच्ची जिला महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू कर दिया गया था। उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर चाइल्ड केयर की टीम लालन-पालन के लिए प्रयागराज लेकर चली गई। वहीं नगर पालिका की ओर से गुल्लू के घर तक जाने के लिए सड़क भी बनवा दी गई।

डीएम के प्रतिनिधिरूप में एडीएम (भू/रा) सुशील लाल श्रीवास्तव और नपा अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल द्वारा नाव सुपुर्द की गई। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया गया कि एक नाव के साथ गुल्लू ने घर तक रास्ता बनवाने की मांग की थी, जिसे बनवा दिया गया है और नाव भी तैयार कर सुपुर्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed