फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Accident News Seven people injured as an uncontrolled Scorpio overturned on Purvanchal Expressway

Ghazipur Accident News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के सात लोग घायल

Thu, 06 Feb 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

Ghazipur Accident News: गाजीपुर जिले में बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियो का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Ghazipur Accident News Seven people injured as an uncontrolled Scorpio overturned on Purvanchal Expressway
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से सभी लोगों को निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को हादसा हुआ। दिल्ली से बेगुसराय बिहार जा रहे एक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला पहिया ब्लॉस्ट कर गया। सौ से अधिक की रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मऊ रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन


दिल्ली से जा रहे थे गांव
बिहार के बेगुसराय वार्ड नंबर चार कैलाश पुरी सिंगरौल निवासी रुपेश कुमार (30) अपनी पत्नी रंजा (28) और बच्चे ऋषभ कुमार (7), रिया कुमारी (5) रिद्धी (3) और रितिका (9) और सगे भाई मुकेश यादव (27) के साथ दिल्ली रहते हैं। वह स्कॉर्पियों से सभी के साथ अपने गांव जा रहे थे। गाड़ी में रखे सामान को देखकर लग रहा था कि वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन

Ghazipur Accident News Seven people injured as an uncontrolled Scorpio overturned on Purvanchal Expressway
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी - फोटो : अमर उजाला
अचानक फट गया टायर
इस दौरान बूढ़नपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 310 चैनल के पास अचानक स्कॉर्पियों का दाहिने तरफ का अगला चक्का फट गया। गाड़ी की रफ्तार सौ से अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई, जिससे सभी घायल हो गए। 

घटना की जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारियों ने एबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल रुपेश, मुकेश और रंजना कुमारी को चिकित्सकों ने मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए। घायलों में तीन को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed