फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur: 2013 Golden Card made in the district in special campaign

गाजीपुरः विशेष अभियान में जिले में बने 2013 गोल्डन कार्ड

Wed, 18 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur: 2013 Golden Card made in the district in special campaign
गाजीपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत चिन्हित लाभार्थी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। जनपद में 26 जुलाई से 10 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत आयुष्मान पखवाड़ा मनाया गया। इसमें खासकर उन पात्र लाभार्थी परिवारों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिनके किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) नहीं बना है। इस पखवाड़े में जनपद में 894 परिवार के 2013 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. एसडी वर्मा ने बताया कि पखवाड़ा से पूर्व जनपद में 75,871 परिवार गोल्डन कार्ड से वंचित थे। ऐसे ही परिवार के लोगों को इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए जन सेवा केंद्र के वीएलई के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाए गए। पखवाड़ा की समाप्ति के बाद 894 नए परिवारों के 2013 गोल्डन कार्ड बनाए गए। योजना के तहत जनपद में 1.57 लाख लाभार्थी परिवारों में से 76765 परिवारों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इस क्रम में अभी तक 190948 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इसके साथ ही जनपद में अभी तक 10160 लोगों ने योजना के तहत नि:शुल्क इलाज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed