फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazal hotel

बोर्ड की बैठक में गजल होटल पर अंतिम फैसला आज

Fri, 30 Oct 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
ghazal hotel
गाजीपुर। मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं बेटों के नाम पर शहर के महुआबाग में संचालित गजल होटल पर आने वाले फैसले को लेकर उहापोह बरकरार है। इस पर चार दिन पहले डीएम कोर्ट में सुनवाई के बाद अब शनिवार को बोर्ड की बैठक में अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि होटल ध्वस्त होगा या बचेगा। महुआबाग तिराहे पर स्थित गजल होटल के दूसरे तल्ले, सीढ़ी एवं अन्य अतिक्रमण के हिस्से को गिराने के लिए बीते आठ अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट ने आदेश जारी किया था। इसके लिए एक हफ्ते का समय देते हुए नोटिस भी चस्पा कर दी गई थी। इस बीच होटल संचालक ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया। सुनवाई के बाद डीएम कोर्ट में वाद दाखिल करने का आदेश हुआ है। जिलाधिकारी न्यायालय में बीते 26 अक्तूबर को इस प्रकरण की सुनवाई पूरी की गई थी। न्यायालय ने निर्णय को सुरक्षित रख लिया था। बीते दिनों जिला प्रशासन के द्वारा जांच में गजल होटल के लिए भूखंडों की खरीद एवं बिक्री में अनियमितता मिलने पर 20 सितंबर को विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो पुत्रों समेत 12 लोगों पर विभिन्न धाराओं में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सदर तहसील के राजस्व ग्राम मोहम्मदपुर पट्टी में निर्मित गजल होटल के जांच संबंध में यह तथ्य प्रकाश में आया था कि उपरोक्त भूखंडों के खरीद एवं बिक्री में अनियमितता की गई है। वहीं सदर एसडीएम प्रभाष कुमार का कहना है कि बोर्ड की बैठक में शनिवार को गजल होटल पर फैसला आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed