फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get information about bed and doctor's appointment sitting at home

Ghazipur News: घर बैठे बेड की जानकारी और डॉक्टर से मिलने का लें समय

Sat, 07 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Get information about bed and doctor's appointment sitting at home
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में अब परामर्श, जांच रिपोर्ट, दवा एवं उपचार के लिए घंटों लंबी कतार में लगना नहीं पड़ेगा। घर बैठे ही चिकित्सकों को दिखाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अप्वाइंटमेंट लिया जा सकता है। साथ ही बेड के खाली रहने और भरे रहने की जानकारी भी आसानी से मिलेगी। लैब रिपोर्ट भी ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसके लिए सिर्फ स्मार्ट फोन पर ई- सुश्रुत एप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के अस्पताल में प्रतिदिन 2500 से 3000 मरीजों की ओपीडी हो रही है। भीड़ के चलते मरीजों और तीमारदारों को पर्चा लेने के साथ ओपीडी तक पहुंचने में घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। भीड़ को संभालना अस्पताल प्रशासन के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आए दिन कहासुनी होती है। इसको देखते हुए शिकायत को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने पीजीआई लखनऊ और एम्स की तर्ज पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए स्मार्ट फोन के गुगल एप में जाकर एचएमआईएसडीजीएमईयूपी वेबसाइट पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण किया जा सकता है। मरीज को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल का चयन करना पड़ेगा। इसके बाद चिकित्सक से मिलने का अप्वाइंटमेंट की तारीख, विभाग और मरीज को अपना पूरा विवरण भरना होगा। अंत में मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद इसको वेबसाइट पर डालने के बाद सीआर नंबर एवं अप्वाइंटमेंट नंबर के साथ मरीज की पंजीकरण पर्ची निकल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000
इनसेट
बदल सकेंगे अप्वाइंटमेंट की तारीख
गाजीपुर। मेडिकल कालेज में दिखाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद अगर मरीज किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर डॉक्टर को नहीं दिखा पाता है तो पुन: बेबसाइट पर जाकर अथवा एप के जरिए तिथि में परिवर्तन कर सकता है। इसके बाद वह बदली हुई तिथि पर पहुंचकर डॉक्टर को दिखा सकता है। यहीं नहीं डॉक्टर के छुट्टी पर होने का पता भी एप के जरिए पता चल जाएगा।

000000
आभा एप से पर भी है सुविधा
आभा एप के जरिये भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। मरीज को सिर्फ पंजीकरण के बाद काउंटर पर जाना होगा और पंजीकरण नंबर दिखाना पड़ेगा। इसके साथ ही काउंटर से पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। यहीं नहीं मरीज को अपनी बीमारी के बारे में भी पर्ची काउंटर पर बताते ही जिस चिकित्सक के पास जाना है, काउंटर से उस चिकित्सक के ओपीडी की पर्ची काटकर मरीज को उपलब्ध कराई जाएगी।


000000000
ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो चुकी है। मरीज घर बैठे ही एप और वेबसाइट के जरिए डॉक्टरों को दिखाने के लिए पंजीकरण, लैब रिपोर्ट, बेड की जानकारी सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ले सकते हैं। पर्ची काउंटर अथवा भीड़ में घंटों कतार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। - प्रोफेसर आनंद मिश्रा, प्राचार्य महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कालेज, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed