{"_id":"a852014388ed9b3e3fb7e4495ea2aee4","slug":"get-away-from-coordination-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी तालमेल से दूर कराएं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी तालमेल से दूर कराएं समस्याएं
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को राइफल क्लब में किया गया। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने अधिकारियों को तहसील दिवस व थाना दिवस में मिली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। एसपी ने आपसी तालमेल से समस्याएं दूर कराने पर जोर दिया।
सीडीओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तहसील और थाना दिवस पर अधिकाधिक मामलों का निस्तारण करने पर जोर दे रही है। कभी भी मुख्यमंत्री या प्रदेश के किसी उच्चाधिकारी का भ्रमण हो सकता है। निस्तारण में ढिलाई मिली तो
सम्बन्धित के विरूद्ध सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने निर्देश दिया कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल के जरिये जनसमस्याओं का निराकरण किया जाय। तहसील दिवस मे 46 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से सिर्फ एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया।