फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get all the facilities of railways with just one app

Ghazipur News: महज एक एप से पाएं रेलवे की सारी सुविधाएं

Sun, 06 Jul 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Get all the facilities of railways with just one app
गाजीपुर। रेल यात्रियों को रेलवे की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अब अलग-अलग एप अपने मोबाइल में इंस्टाल नहीं करना होगा। केवल एक एप के माध्यम से हर प्रकार की सुविधाएं मिल जाएंगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने रेल वन एप लांच किया है।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के अनुसार इसे सुपर एप बताया जा रहा है। इसका मकसद एक ही प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराना है। अब तक यात्रियों को रेलवे की सुविधाओं के लिए अपने मोबाइल में एक से अधिक एप इंस्टाल करना पड़ता था।
विज्ञापन

लेकिन, उन्हें अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। रेल यात्रियों को अपने मोबाइल में केवल एक एप रेल-वन इंस्टाल करना होगा। इसके माध्यम से वे टिकट बुकिंग, ट्रेन की रियल टाइम ट्रैकिंग, पीएनआरए स्टेटस चेक करना, खाना ऑर्डर करना आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोई ऐसा एप नहीं था, जिसका इस्तेमाल करने से रेलवे की सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। यात्रा के लिए अलग, खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग प्रकार के एप इस्तेमाल करने पड़ते थे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल-वन एप से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed