फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Get Aadhaar made for children sitting at home by postman, special campaign will run till 31

डाकिए से घर बैठे बच्चों का बनवाएं आधार, 31 तक चलेगा विशेष अभियान

Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get Aadhaar made for children sitting at home by postman, special campaign will run till 31
गाजीपुर। डाक विभाग घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर परिवर्तन और पांच साल के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मुहैयाकरा रहाहै। सीईएलसी सेवा के तहत 50 रुपये देकर डाकिया के जरिए यह सुविधा हासिल की जा सकी है।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक दिनेश साह ने बताया कि जनपद में 45 हजार से ज्यादा लोगों ने घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठाया है। लोगों और डाकियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण डाक सेवक व पोस्टमैन लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। यह अभियान वाराणसी परिक्षेत्र के सभी जनपदों में 31 मार्च तक चलाया जाएगा। जौनपुर जनपद के उदपुर घेलहावा डाकघर की ब्रांच पोस्टमास्टर निशा चौधरी ने पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम पांच हजार लोगों को घर बैठे सेवा देकर कीर्तिमान बनाया है। मोबाइल एप के माध्यम से पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए आधार नामांकन सिर्फ संबंध प्रमाण पत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे डाकिया के माध्यम से नि:शुल्क करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करेगा। डाकिया एक एनरोलमेंट आईडी उपलब्ध कराएगा, जिसके माध्यम से आधार बन जाने पर यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed