फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Geo bags are being installed at seven places to prevent erosion in Ganga

Ghazipur News: गंगा में कटान को रोकने के लिए सात स्थानों पर लग रहे जीओ बैग

Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Geo bags are being installed at seven places to prevent erosion in Ganga
गाजीपुर। बरसात में नदियों के तेज प्रवाह से होने वाले कटान को रोकने के लिए जनपद के आधा दर्जन स्थानों पर कटान रोधी कार्य कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से इस बार पत्थर की जगह जीओ बैग लगाने पर जोर दिया जा रहा है। करीब 30 करोड़ की लागत से गंगा और उसकी सहायक नदियों में होने वाले कटान को रोकने के लिए कार्य को मार्च में शुरू कराया गया है। जिसे जून के अंत तक हर हाल में पूरा होने का दावा किया जा रहा है। जून के अंत तक अमूमन गंगा में होने वाली उफान से संवेदनशील इलाकों में कटान से सुरक्षा प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में सबसे अधिक गंगा में कटान शेरपुर शेमरा, वीरपुर, फिरोजपुर, जमानियां, सिधौना, बारा और सैदपुर में होती है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो जीओ बैग की आयु 100 साल होती है, जो पत्थर से सस्ता होता है। जिसके लगाने से कटान रोधी कार्य को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, गंगा में सबसे अधिक कटान की समस्या जून, जुलाई, अगस्त महीने में बरसात और डैम का पानी आने से बढ़ जाती है। इसका सबसे ज्यादा असर मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर सेमरा में देखने को मिलती है। यही हाल जमानियां, बारा, फिरोजपुर व अन्य जगहों पर देखने को मिलता है। जहां कई एकड़ खेती योग्य जमीन गंगा में समा जाती है। कटान बढ़ने से कई गांव के लोगों को पलायन करना पड़ता है। जिससे लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान रोधी कार्य के लिए कम आवंटन
गाजीपुर। जनपद के सैदपुर, सदर, जमानियां, सेवराई और मुहम्मदाबाद तहसील में कटान की सबसे बड़ी समस्या है। जिसको लेकर हर साल कटान रोधी कार्य कराया जाता है। विभाग के अधिकारियों की माने तो जनपद में बाढ़ और कटान की स्थितियों को देखते हुए कटान रोधी कार्य को लेकर बजट कम आवंटित होता है। जिससे कार्यों को बेहतर ढंग से करने में परेशानी आती है।
करीब 30 करोड़ की लागत से जनपद के आधा दर्जन जगहों पर कटान रोधी कार्य हो रहा है। जिसको जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
राजेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed