{"_id":"62b74d24f8fed35dc154c51e","slug":"general-manager-inspected-window-trailing-ghazipur-news-vns6607566100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने शनिवार को गोरखपुर-औड़िहार-छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने गाजीपुर सिटी-करीमुद्दीनपुर रेल खंड के दोहरीकरण के क्रम में करीमुद्दीनपुर का व्यापक निरीक्षण किया। काम में तेजी लाने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने गोरखपुर-औड़िहार-छपरा रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों पर दोहरीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों पर समुचित संसाधनों पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश आदि को लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किए जाने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने संरक्षा के दृष्टिकोण से गोरखपुर-औड़िहार-छपरा जंक्शन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर इस रेल खंड के रेलपथ, ओवर हेड ट्रैक्शन, कलर लाइट सिग्नल, सूचना-चेतावनी बोर्ड, यात्री सुख-सुविधाओं एवं छपरा-बलिया के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने औड़िहार-छपरा रेल खंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों पर समुचित यात्री सुख-सुविधाओं के प्रबंधन सहित सार्वजनिक शौचालय एवं स्टेशनों पर पेयजल की निर्बाध आपूर्ति तथा स्टेशनों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिया। उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशा.) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयम्बक तिवारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण पंकज केशरवानी आदि साथ थे।