फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   gazipur news

देश की अलगाववादी विचारधारा के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष

Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
gazipur news
गाजीपुर। आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय आने वाली परिस्थितियों से अनभिज्ञ हिंदू, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन, पारसी आज पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में लगातार यातना, प्रताड़ना झेलते हुए धार्मिक अल्पसंख्यक बनकर दुर्दशा का जीवन जी रहे हैं। उनकी आबादी लगभग 23 प्रतिशत थी जिनमें ज्यादा से ज्यादा संख्या उन लोगों की थी जो आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर थे और किसी तरह से जीवन यापन कर रहे थे। वह संख्या आज लगातार घटते हुए मात्र तीन प्रतिशत होकर रह गई है। यह बातें रविवार को गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र के बंशीबाजार में स्वामी विवेकानन्द पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए आयोजित गोष्ठी में प्रदेश के संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सोचने की बात है कि भारत में उस समय जिसकी आबादी आठ प्रतिशत थी वह लगातार सम्मान के साथ बढ़ते हुए 22 प्रतिशत हो गई। उन देशों में धार्मिक अल्पसंख्यकों की लगातार घटती गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून ॎके प्रति लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग इस कानून के खिलाफ तोड़फोड़ और हिंसा आगजनी में संलिप्त हैं उनके घरों में सहानुभूति दर्शाने विरोधी दलों के लोग जा रहे हैं। इनका पक्ष बनकर इन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। पूरा विपक्ष देश की अलगाववादी विचारधारा के साथ खड़ा है। जब जरुरत है पाकिस्तान को बेनकाब करने की तब आज विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। भाजपा और सरकार अभिशप्त जीवन जी रहे भारतीय सभ्यता संस्कृति को स्वीकार करने वाले उन निराश्रित पीड़ितों के साथ खड़ी है जो अपना सब कुछ लुटाकर सम्मान बचाने के लिए भारत आए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि किसी भारतीय की नागरिकता लेने की। किसी को भी चिंता करने की अंशमात्र जरुरत नहीं है। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, विधायक डा. संगीता बलवंत तथा नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सरोज कुशवाहा, सरोजेश सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, कार्तिक गुप्ता, लालसा भारद्वाज, कुंवर बहादुर सिंह, सुनील गुप्ता, रामेश्वर तिवारी, रेनुलता, गुप्ता, अजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह तथा संचालन कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील सिंह ने किया। गोष्ठी के बाद जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के जनजागरण अभियान का शुभारंभ करते हुए विवेकानंद कालोनी में घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष को बताया। भारतीय नागरिकता संशोधन कानून के विवरण सम्बन्धित साहित्य का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed