{"_id":"5e122a778ebc3e87fd1f1cec","slug":"gazipur-news-ghazipur-news-vns5035720158","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दी चेतावनी, नहीं हुई गिरफ्तारी तो उतरेंगे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दी चेतावनी, नहीं हुई गिरफ्तारी तो उतरेंगे सड़क पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। किराना व्यापारी संतोष मद्धेशिया के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस पांचवें दिन भी खुलासा नहीं कर सकी। इससे नाराज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष से वार्ता करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर मंगलवार तक मामले का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते हुए कहा कि लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों का नाम चिन्हित किया जा चुका है। घटना में प्रयुक्त बाइक के नंबर की भी पहचान की जा चुकी है। जल्द ही मामले का वर्कआउट कर अपराधियों को जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। थाना जाने से पूर्व जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित व्यापारी से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मौजूद दर्जनों व्यापारियों के साथ बैठक कर बहरियाबाद व्यापार मंडल इकाई का सर्वसम्मति से गठन हुआ। जिला महामंत्री अनीस अहमद ने कहा कि व्यापारियों का धर्म व्यापार होता है। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को बीते दिसम्बर माह में एक लाख बीस हजार करोड़ रुपए जीएसटी देने वाला व्यापारी आज प्रशासन की उदासीनता के चलते गोली खाने के लिए मजबूर है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विकास यादव, शकील अहमद, हरदेव सिंह यादव, अजय सहाय, कुशलजीत सिंह, होरीलाल यादव, छोटेलाल सेठ, सूर्यनाथ कुशवाहा, हरिश्चंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आफताब आलम, अमित सहाय, श्यामसुंदर जायसवाल, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, राधेश्याम जायसवाल, शमशाद अहमद, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे।