{"_id":"5e1227a88ebc3e87975ad32e","slug":"gazipur-news-ghazipur-news-vns503444920","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत का मलबा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत का मलबा गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव में रविवार की शाम पुराना छत का मलबा गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
लालपिपरी गांव निवासी लालबिहारी राजभर (55 वर्ष) सुबह रोज की तरह उतरांव गांव में मजदूरी करने गया था। वहां रामजी यादव का पुराना ट्यूबवेल का छत तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे अचानक पुराने छत का मलबा गिर पड़ा। इसके मलबा में लालबिहारी दब गया। छत गिरते ही वहां अफरा तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग दौड़ कर वहा पहुंचे और मलबा हटाया। तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक लालबिहारी अपने परिवार का एकलौता कमाऊ था और मजदूरी करके ही अपने घर का खर्चा चलाता था। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर अषेशनाथ सिंह ने बताया की वह रोज की तरह मजदूरी करने गया था जहां छत का मलबा गिरने से उसकी मौत हो गयी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।