फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

जेएनयू हमले के विरोध में चढ़ाई आस्तीन, मार्च निकालकर पत्रक सौंपा

Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छात्रों, शिक्षकों पर जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जखनिया संवाददाता के अनुसार ज्ञापन सौंपने के बाद हुई सभा में जिला कमेटी के सदस्य लालबहादुर बागी ने कहा कि जेएनयू में हमले की घटना की जितनी निंदा की जाय कम है। छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष सहित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों पर नकाबपोश बदमाशों ने सरकार की शह पर हमला किया है। जेएनयू के कुलपति मोदी सरकार के इशारे पर जेएनयू जैसे विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय को तहस-नहस करना चाहते हैं। एक दिन पहले जेएनयू के महासचिव सतीश यादव पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया गया होता तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को दंडित करने, वाइस चांसलर को हटाने तथा इस घटना के लिए जवाबदेह गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग के साथ घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। सभा में गुलाब सिंह, रणधीर सिंह, रामजन्म, बालकिशुन ने विचार व्यक्त किया। सदर में सीपीआई जिला सचिव अमेरिका यादव, योगेन्द्र भारती, मनोज कुशवाहा, जाफर आब्दी ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नंदकिशोर बिंद, राणा मास्टर, आजाद, सरोज, राजेन्द्र यादव, महेन्द्र राम, घुरभारी राम ने विचार व्यक्त किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में आंदोलनरत छात्रों पर गुंडों द्वारा किये गये प्राण-घातक हमले के विरोध में जुलूस निकाला। सभा कर तहसीलदार को पत्रक सौंपा। सभा में केन्द्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जेएनयू के छात्रों पर यह हमला पूर्व नियोजित है। इस अवसर पर लालजी बनवासी लालू बिन्द इन्दल राजनारायण कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बुच्चीलाल और संचालन मिठाईलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed