{"_id":"5e137cad8ebc3e8792797974","slug":"gazipur-ghazipur-news-vns503600666","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार पर गिरा पेड़, गुल रही विकास भवन और अन्य क्षेत्रों की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार पर गिरा पेड़, गुल रही विकास भवन और अन्य क्षेत्रों की बत्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के विकास भवन के पास रविवार की देर रात विशाल यूकोलिप्टस का पेड़ बिजली तार पर गिर गया। इसकी वजह से कई बिजली खंभे के तार टूट गए और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ देर बाद पत्थर घाट और कचहरी फीडर की आपूर्ति तो सुचारू हो गई लेकिन विकास भवन फीडर रात से लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी बंद रहा। अधिकारियों की देखरेख में देर रात तक तार को जोड़ने में लगे रहे। विकास भवन सहित अन्य कई मुहल्लों की बत्ती गुल रहने से लोग परेशान रहे।
मालूम हो कि पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से विकास भवन, पत्थर घाट और कचहरी फीडर की आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात करीब 12 बजे विकास भवन के पास विशाल यूकोलिप्टस का पेड़ विद्युत तार पर गिर पड़ा। इससे पेड़ गिरने वाले स्थान के साथ ही अन्य कई स्थानों पर विद्युत तार टूट गए। पेड़ गिरते ही लाइन ट्रिप कर गई। जानकारी होने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पत्थर घाट और कचहरी फीडर की आपूर्ति तो शुरू कर दी गई, लेकिन विकास भवन फीडर बंद रहा। इससे सुबह आधा गोराबाजार, आरटीआई चौराहा, खजुरिया सहित दर्जनों मुहल्ले के लोगों की पानी के लिए परेशानी बढ़ गई। किसी तरह से आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुएं से लोगों ने थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाया। विकास भवन की आपूर्ति भी ठप रही है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। अधिकारियों की देख-रेख में सुबह से ही लाइनमैन तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामजी ने बताया कि रात में 12 बजे बिजली तार पर पेड़ गिरने से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर बाद पत्थर घाट और कचहरी फीडर की आपूर्ति सुचारू कर दी गई, जबकि विकास भवन फीडर सोमवार को बंद रहा। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि कई स्थानों पर तार टूटने से विकास भवन फीडर की आपूर्ति सोमवार को भी पूरे दिन ठप रही। तारों को दुरुस्त कराने का कार्य कराया जा रहा है। इसे ठीक कराने में पूरी रात भी लग सकती है।