फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

खरगोश और मुर्गी को निगल गया अजगर.

Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा गांव में रविवार की देर शाम एक खरगोश और मुर्गी को निगलने के बाद करीब 12 फीट लंबा अजगर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। इसकी जानकारी होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर को पकड़ा और बाद में वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नैसारा गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे कहीं से अजगर पहुंच गया। एक खरगोश को निगलने के बाद मुर्गी पर हमला किया। आवाज सुनकर सुनील यादव घर से बाहर निकला तो देखा कि अजगर ने मुर्गी को दबोच रखा। वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर अन्य लोग भी लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक अजगर मुर्गी को निगल गया था। जैसे ही ग्रामीण अजगर की तरफ बढ़े, अजगर भागकर झाड़ी में चला गया। लोग डायल-112 पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के बाद अजगर को पकड़ने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद अजगर को रस्सी से बांध दिया। बाद में वहां पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को कब्जे में लिया। वन दरोगा महेंद्र और माली रामाशीष ने बताया कि अजगर को सारनाथ वन्य जीव विहार में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed