फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
करीमुद्दीनपुर/दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव के सामने स्थित माता माई के स्थान पर रविवार की रात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना के कारो गांव निवासी विजय राजभर (55) साइकिल से लड़की की शादी के लिए लड़का देखने बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गए थे। वह वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे करीमुद्दीनपुर गांव के सामने स्थित माता माई स्थान के पास कोहरे का दौरान रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई और दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिवार के लोग थाना पहुंचे। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। विजय मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई वीरबहादुर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed