फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

देश के विकास में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
गाजीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135 वां स्थापना दिवस शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कैथवलिया स्थित कैंप कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सबीहुल हसन ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 135 साल पुरानी इस पार्टी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। इस मौके पर मु. आदिल अख्तर, अजय माइकल, मु. इरशाद, शाहिद, इमरान अहमद, जियाउद्दीन, खुर्शीद, अब्दुल माजिद, गु ड्डू पंडित, इसरार अहमद, अब्दुल कादिर नदीमुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में शनिवार को कांग्रेस का स्थापना दिवस इंदिरा आदर्श इंटर कालेज उमरपुर नोनहरा में मनाया गया। इस मौके पर पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने विचार धारा के माध्यम से देश की आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अशोक कुशवाहा, जैनेश पंकज, अब्दुल हमीद गाजी, इरफान खान , गयासुद्दीन अंसारी ,झुन्ना शर्मा, राम प्रसाद राय ,चंद्रकला, प्रियंका सिंह, श्याम नारायण सिंग, रीता सिंग, राधिका देवी आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रमेश यादव तथा संचालन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामलीला मैदान में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसका इतिहास देश केइतिहास से जुड़ा है। इस मौके पर अदालत यादव शशिकांत श्रीवास्तव कमला यादव मक्खन वर्मा डा. राजेश शर्मा जितेन्द्र जायसवाल मनोज कुमार कुशवाहा मिन्ना खां तारकेश्वर तिवारी राम जनम राम आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन नसीम अख्तर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed