फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   GAZIPUR

गोदिया और हरिहरनाथ एक्सप्रेस के यूसुफपुर में ठहराव की मांग

Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
GAZIPUR
मुहम्मदाबाद। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदिया एक्सप्रेस एवं हरिहरनाथ एक्सप्रेस के यूसुफपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त का लोगों ने स्वागत किया। पत्रक देकर यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15231 गोदिया एक्सप्रेस अप एवं डाउन एवं 14523 हरिहरनाथ एक्सप्रेस अप एवं डाउन का ठहराव करने, टिकट आरक्षण केंद्र का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे से बढ़ाकर चार बजे शाम तक एवं रविवार को भी आरक्षण सुविधा प्रदान करने, यूसुफपुर स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गेट-15सी की सड़क को सीधे मुहम्मदाबाद-कासिमाबाद मुख्य मार्ग से जोड़े जाने, यात्री प्रतीक्षालय भवन का निर्माण कराने एवं प्लेटफार्म पर शौचालय एवं पीने का शुद्ध पानी एवं रात में प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने स्टेशन के प्लेटफार्म एवं सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का निर्देश दिया। स्टेशन के अंदर जाकर पैनल का निरीक्षण कर गाड़ियों के परिचालन के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। स्टेशन अधीक्षक अदीप कुमार ने चेयरमैन का स्वागत किया। क्षेत्रीय सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि पूरा रेल भवन आज स्टेशन पर आया है और आप सब की सारी मांगें पूरी होंगी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार राय, कृपाशंकर राय, रामजी गिरी, तेजबहादुर यादव, गणेश गुप्ता, विश्वम्भर दुबे, ईश्वरदयाल मद्धेशिया, अमित कुमार चौरसिया, सोनू मद्धेशिया, ओपी गिरी, अनूप शर्मा, अजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed