फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gargi, Shreya and Varsha become proficient, will go to Delhi by plane

Ghazipur News: गार्गी, श्रेया और वर्षा बनीं निपुण, हवाई जहाज से घूमने जांएगी दिल्ली

Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gargi, Shreya and Varsha become proficient, will go to Delhi by plane
छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई जहाज का टिकट सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगज। ग्राम पंचायत बरहपुर के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को स्कूल की तीन उत्कृष्ट छात्राओं गार्गी दूबे, श्रेया मौर्या और वर्षा राजभर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की उपस्थिति में ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू ने पुरस्कार स्वरूप शैक्षिक भ्रमण करने के लिए हवाई जहाज से दिल्ली भेजा।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सभी परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को उनके कक्षा के स्तर की सभी दक्षताओं को हासिल करना अनिवार्य है। ये तीनों छात्राएं अपनी-अपनी कक्षा की सभी दक्षताओं को प्राप्त कर चुकी हैं। इसके फलस्वरूप ग्राम प्रधान की तरफ से उनको पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनको चंदन, रोली लगाकर और गिफ्ट पैक देकर हवाई जहाज का टिकट सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवकली ब्लाॅक के सभी विद्यालयों में सभी अध्यापक इसी प्रकार मेहनत करते रहे तो इन विद्यालयों के सभी विद्यार्थी एक दिन निपुण बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एआरपी संतोष यादव, संजय यादव, बुद्धू चौबे, उमेश कुशवाहा, आत्मप्रकाश, अशोक यादव, लव सिंह, कुश सिंह, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed