{"_id":"596cfcc34f1c1b7f458b4572","slug":"ganguja-namah-shiva-in-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजा नमः शिवाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजा नमः शिवाय
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालय बम-बम रहे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भोले के दीवानों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। शिव को खुश करने के लिए श्रद्धालुओं ने भांग-धतूरा, बेल पत्र आदि चढ़ाकर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मरदह स्थित महाहर धाम में हजारों कांवरियों ने शिव का जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। सावन माह की शुरुआत होते ही जिले में आस्था की बयार बहनी शुरू हो गई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन के क्रम चलता रहा।
कई मंदिरों में कीर्तन-भजन का कार्यक्रम भी लगातार चल रहा है। इसी क्रम में दूसरे सोमवार को भोर से ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के चीतनाथ स्थित शिव मंदिर, मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर, रौजा स्थित शिव मंदिर, लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में शिव के चरणों में शीश नवाकर उनसे परिवार के मंगल की कामना की। सबसे ज्यादा भीड़ गोराबाजार स्थित बूढ़े महादेव मंदिर में उमड़ी। भोर से ही दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह भीड़ के बीच शाम तक चलता रहा। भोले का दर्शन पाने के लिए भक्तों को कतार में खड़ा होना पड़ा। दर्शन-पूजन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या में अधिक रही। बीच-बीच में श्रद्धालुओं की तरफ से हर-हर महादेव जयघोष किए जाने से वातावरण शिवमय बना रहा।